सोशल मीडिया सेंसेशन पूनम पांडे का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है. 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बातचीत में पूनम ने अकाउंट हैक होने की जानकारी साझा की. पूनम का कहना है कि इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की वजह से वह काफी परेशान हैं. उन्होंने कहा, "मैं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हूं, मेरा अकाउंट हैक करके मेरे फॉलोवर्स को गलत तरीके से मुझसे दूर किया जा रहा है." आपको बता दें कि इसके पहले उर्मिला मातोंडकर से लेकर सुष्मिता सेन की बेटी तक का इंस्टा हैक हो चुका है.