ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर दिखाए जाने वाले कंटेंट की निगरानी के लिए सरकार के बनाए OTT रेग्युलेशंस पर पूजा भट्ट ने सवाल उठाए हैं. नेटफ्लिक्स की 'बॉम्बे बेगम्स' से OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा, नए रेग्युलेशंस को बनाया जाना सही नहीं है. उन्होंने कहा 'ये मेकर्स की आजादी को छीनने के समान है. नियम-कायदे पहले भी होते थे. मगर सरकार का पूरी तरह से इस पर नियंत्रण कंटेट निर्माण में बाधा डालेगा.' उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा सिर्फ नियम-कायदों को लागू करने की नहीं बल्कि, उससे कहीं आगे फिल्ममेकर्स को उनकी कहानी को अपने तरीके से बताने से रोकने की है.