अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम मोटेरा स्टेडियम से बदलकर 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' करने पर कांग्रेस भड़क गई है.
कांग्रेस ने कहा कि इस स्टेडिम का नाम पहले सरदार पटेल स्टेडियम हुआ करता था. लेकिन सरदार पटेल के नाम पर वोट बटोरने वाले आज उन्हीं के नाम को हटा रहे है. यही है इनकी कथनी और करनी का अंतर और यही है इनका असली चेहरा.
वहीं गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने भी इसके खिलाफ ट्वीट कर लिखा- सरदार पटेल के नाम पर मत मांगने वाली भाजपा अब सरदार साहब का अपमान कर रही हैं. गुजरात की जनता सरदार पटेल का अपमान नहीं सहेगी.
यह भी पढ़ें: आसान नहीं होगी 'मोटेरा की जंग', कुछ ऐसा रहेगा पिच का अंदाज...