Updated : May 19, 2019 15:14
|
Editorji News Desk
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग जारी है और सुबह एक बजे तक 39.85 फीसदी मतदान हुआ है। आज सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही निम्न सदन की 543 में से 542 सीटों पर लोकतंत्र का यज्ञ पूरा हो जाएगा। गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के पटना में सीएम नीतीश कुमार, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने मतदान किया। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए दिग्गज नेताओं ने मतदान किया।
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath and Bihar CM Nitish Kumar cast their vote