मेरठ मेडिकल कॉलेज में गुरुवार देर शाम ऑक्सीजन की कमी के चलते 75 मरीजों की जान पर बन आई. लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी ने ग्रीन कॉरिडोर(Green Corridor) बनाकर महज 20 मिनट में ऑक्सीजन मुहैया करा कर कई जानें बचा लीं. दरअसल ऑक्सीजन(Oxygen) की कमी के चलते अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया था.
अस्पताल के पास एक टैंकर सिलेंडर तो पहुंच गया लेकिन उस टैंकर से संबंधित महत्वपूर्ण एक उपकरण न होने के कारण उससे सप्लाई लाइन नहीं जोड़ी जा सकी. इस बीच मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने एडीएम से बात की. जिसके बाद इस काम के लिए पुलिस से भी बात की गई. पुलिस ने ऑक्सीजन के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया और महज 20 मिनट में एक टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची जिसने सप्लाई को जोड़ा और मरीजों की जान बच सकी.