प्रधानमंत्री (PM MODI) इन दिनों बांग्लादेश (Bangladesh) के दौरे पर हैं. अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी यशोश्वरी और ओरकांडी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए मंदिरों को अच्छे से सजाया गया है और खास तैयारियां भी की गई हैं. इन मंदिरों के दौरे के बाद पीएम मोदी बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना (sheikh Haseena) के साथ वार्ता करेंगे और दोनों देशों के बीच कुछ एमओयूज़ पर हस्ताक्षर भी करेंगे.इसके बाद पीएम मोदी बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद से भी मुलाकात करेंगे.आपको बता दें कि अपने दौरे के पहले दिन बांग्लादेश के 50वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बांग्लादेश के प्रमुख राजनेताओं से मुलाकात की थी.