राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के चर्चा के बाद सदन में जवाब देते हुए पीएम मोदी ने देश होने वाले आंदोलनों को लेकर बड़ा बयान दिया. मोदी बोले कि देश में एक नई जमात पैदा हुई है और ये जमात है 'आन्दोलनजीवी'. देश में कहीं भी आंदोलन हो ये वहाँ पहुंच जाते हैं.
ये आन्दोलनजीवी, परजीवी होते हैं, खुद कुछ नहीं करते लेकिन दूसरों के आंदोलन में गुमराह करने पहुंच जाते हैं.