Modi in Aligarh: PM मोदी ने कहा- अब सलाखों के पीछे हैं वसूली और माफियाराज वाले

Updated : Sep 14, 2021 14:48
|
ANI

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने अलीगढ़ (Aligarh) में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (Raja Mahendra Pratap Singh University) की आधारशिला रखी. इसके साथ ही डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का उद्घाटन भी किया. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के दौरान उत्तर प्रदेश का चुनावी बिगुल भी फूंका.

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले UP में भ्रष्टाचारियों के हवाले कामकाज था. राज्य में गुंडे-माफियाओं की चलती थी. योगी सरकार में केवल विकास का काम होता है. लेकिन अब वसूली करने वाले, माफियाराज चलाने वाले सलाखों के पीछे हैं. उन्होंने कहा कि UP के लोग भूल नहीं सकते कि पहले यहां किस तरह के घोटाले होते थे, किस तरह राज-काज को भ्रष्टाचारियों के हवाले कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें: Nitin Gadkari: गडकरी ने कसा तंज, बोले- मुख्यमंत्री इसलिए दुखी हैं कि कब रहेंगे, कब जाएंगे भरोसा नहीं

पीएम मोदी ने कहा, समाज में विकास के अवसरों से जिन्हें दूर रखा गया, ऐसे हर समाज को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में अवसर दिए जा रहे हैं. आज उत्तर प्रदेश की चर्चा बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट और बड़े फैसलों के लिए होती है.

Raja Mahendra Pratap UniversityPrime MinisterAligarhNarendra ModiUttar PradeshRaja Mahendra Pratap Singh

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'