Covid की तीसरी लहर की आशंका के बीच PM Modi ने की समीक्षा बैठक, दवाओं का बफर स्टॉक रखने का दिया सुझाव

Updated : Sep 11, 2021 10:47
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है. इसी के मद्देनजर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई लेवल बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में PM मोदी ने स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे समेत मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता के साथ ही कोरोना वैक्सीन के उत्पादन, आपूर्ति और वितरण की समीक्षा की. इस दौरान प्रधानमंत्री ने राज्यों को हर जिले में दवाओं का बफर स्टॉक रखने को भी कहा है.

एक बयान में सरकार ने कोविड की मौजूदा स्थिति पर कहा कि, महाराष्ट्र, केरल जैसे राज्यों के आंकड़े संकेत देते हैं कि ढिलाई के लिए कोई जगह नहीं हो सकती. इस बैठक से एक दिन पहले ही केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा था कि भारत में अभी भी कोरोना की दूसरी लहर जारी है और ये खत्म नहीं हुई है.

उन्होंने कहा था कि देश के 35 जिलों में साप्ताहिक कोविड संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है, जबकि 30 जिलों में यह दर 5 से 10 प्रतिशत के बीच है.

Modi GovernmentPM ModiCovid 19Vaccination campaign

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?