PM Modi का बिरसा मुंडा की जयंती पर ऐलान, हर साल 15 नवंबर को मनाया जाएगा 'जनजातीय गौरव दिवस'

Updated : Nov 15, 2021 16:15
|
ANI

झारखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने देश को पहला जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय देशवासियों को समर्पित किया. पीएम ने सोमवार को वर्चुअली रांची स्थित बिरसा मुंडा संग्राहलय का उद्धाटन किया. इस दौरान, पीएम ने इस मौके बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अब हर साल 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा.

PM ने बताया कि भारत सरकार की ओर से देश की जनजातीय परंपरा को पहचान दिलाने पर तेजी से काम जारी है. इस कड़ी में बिरसा मुंडा संग्रहालय के अलावा देश में अलग-अलग राज्यों में ऐसे ही 9 और संग्रहालयों पर काम चल रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि बिरसा मुंडा एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक परंपरा हैं. इस दौरान, उन्होंने वाजपेयी जी का जिक्र कर बताया कि उन्होंने सबसे पहले अलग आदिवासी मंत्रालय का गठन कर आदिवासी हितों को देश की नीतियों से जोड़ा था.

jharkhandPM ModiRanchi

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?