पीएम नरेंद्र मोदी आज दुनिया की 7 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को जी 7 समिट में आउटरीच सत्रों को संबोधित (Outreach session) करेंगे, भारत में कोरोना वायरस के हालात की वजह से पीएम मोदी इस बैठक में डिजिटल मीडियम के जरिए ही हिस्सा लेंगे. जी 7 मीटिंग में आज और कल यानि 12 और 13 जून को तीन अलग अलग सेशन में पीएम मोदी (PM Modi address outreach sessions) का संबोधन होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सेशन्स में पी मोदी कोरोना वायरस से कैसे निपटा जाए, ग्लोबल वॉर्मिंग और क्लाइमेट चेंज जैसे मुद्दों पर भारत की सोच सामने रख सकते हैं.
जी-7 समूह में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका जैसे देश शामिल हैं, इस बार समिट की अध्यक्षता ब्रिटेन कर रहा है और बतौर अध्यक्ष उसने सम्मेलन में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका को बैठक में बुलाया है. इस बार जी 7 की बैठक में कोरोना वायरस पर विशेष चर्चा होगी, इसके अलावा स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन पर भी सातों देश के प्रतिनिधि अपनी बात रखेंगे. गौरतलब है कि यह जी-7 का 47वां सम्मेलन हैं. इससे पहले 46 बार विकसित देशों की बैठक हो चुकी है.