PM Modi Spoke with Olympic Players: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के लिए क्वालिफाई करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मंगलवार को बातचीत की. पीएम ने दीपिका कुमारी, सानिया मिर्जा, नीरज चोपड़ा, दुत्ती चंद, मैरीकॉम समेत कई खिलाड़ियों से उनके शुरुआती सफर के बारे में जाना. उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश दिया कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है और उन्हें अपेक्षाओं के दबाव में आने की जरूरत नहीं है. पीएम ने सबसे पहले वर्ल्ड नंबर 1 तीरंदाज दीपिका कुमारी से बातचीत की और उन्हें पेरिस में गोल्ड जीतने के लिए बधाई दी.
इसके बाद पीएम ने रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वालीं बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के साथ आइसक्रीम खाने का प्रॉमिस किया.
वर्ल्ड चैंपियन रहीं एससी मैरीकॉम से बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने पूछा कि आपका फेवरेट खिलाड़ी कौन है. इस पर मैरीकॉम ने कहा- मोहम्मद अली. उनसे उनके फेवरिट पंच के बारे में भी जाना.
इस दौरान पीएम मोदी ने जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से उनकी चोट के बारे में पूछा. मोदी ने कहा कि चोट के बावजूद नीरज चोपड़ा ने नेशनल रिकॉर्ड बनाकर ओलंपिक में मेडल की उम्मीद बढ़ाई हैं.
अंत में उन्होंने सानिया मिर्जा से बात की और उनकी तैयारियों के बारे में जाना. सानिया अपना चौथा ओलंपिक खेलने जा रही हैं.