प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बाइडेन को अमेरिका के राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि मैं भारत-अमेरिका संबंधों को अधिक से अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक बार फिर साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं. पीएम मोदी ने भारतीय मूल की कमला हैरिस को अमेरिका की प्रथम महिला उप राष्ट्रपति बनने पर शुभकामनाएं दी हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है कि जो बाइडेन आपकी शानदार जीत पर बधाई हो! उप राष्ट्रपति के रूप में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में आपका योगदान महत्वपूर्ण और अमूल्य था. मैं भारत-अमेरिका संबंधों को अधिक से अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक बार फिर साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं. वहीं पीएम मोदी ने कमला हैरिस के लिए ट्वीट करते हुए लिखा कि हार्दिक बधाई कमला हैरिस! आपकी सफलता अग्रणी है. यह सभी भारतीय-अमेरिकियों के लिए भी बहुत गर्व की बात है.