CBI निदेशक के लिए PM की अध्यक्षता वाले पैनल ने 3 नाम किए शॉर्टलिस्ट, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Updated : May 25, 2021 16:49
|
Editorji News Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में CBI के नए डायरेक्टर ( 3 Shortlisted for New CBI Chief) के लिए तीन नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. तीन सदस्यीय पैनल में पीएम मोदी, चीफ जस्टिस एनवी रमना और विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी (PM Modi, CJI, Adhir Ranjan Chaudhry) शामिल थे. जो 3 नाम शॉर्टलिस्ट हुए हैं वो हैं, CISF के डायरेक्टर-जनरल सुबोध कुमार जायसवाल, SSB के DG राजेश चंद्रा और केंद्रीय गृह मंत्रालय में इंटरनल सिक्योरिटी के स्पेशल सेक्रेटरी वीएसके कौमुदी. जायसवाल और चंद्रा 1985 बैच के IPS हैं, तो कौमुदी 1986 बैच के. फरवरी में पूर्व CBI चीफ ऋषि शुक्ला का कार्यकाल खत्म होने के बाद से ही ये पद खाली पड़ा है और एडिशनल डायरेक्टर, प्रवीण सिन्हा तब से ही CBI के अंतरिम चीफ हैं और सारा काम देख रहे हैं. 

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से ये भी कहा गया है कि बैठक में CJI ने '6 महीने के नियम' का हवाला भी दिया, जिसके मुताबिक अगर किसी अफसर को रिटायर होने में 6 महीना से कम का वक्त बचा है तो उसे पुलिस प्रमुखों की पोस्ट के लिए कंसीडर नहीं किया जाए. 

हालांकि बैठक के बाद अधीर रंजन चौधरी ने सलेक्शन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए. चौधरी ने कहा कि जिस तरह से प्रक्रिया का पालन किया गया, वह समिति के जनादेश के उलट था. 

 

Narendra ModiAdhir ChowdhuryCBI DirectorNV Ramana

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?