पेट्रोल के शतक पर खरी खोटी सुन रहे अक्षय, अमिताभ और अनुपम खेर

Updated : Feb 18, 2021 16:37
|
Editorji News Desk

पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर सेलिब्रिटीज़ के पुराने ट्वीट्स खोदकर निकाले जा रहे हैं. जिनकी ट्रोलिंग हो रही है उनमें अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर जैसे अभिनेता शामिल हैं. अक्षय के 2011 के एक ट्वीट पर एक ट्विटर यूज़र्स ने उनसे पूछा कि क्या अब उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो रही? इस ट्वीट में अक्षय ने पेट्रोल की आसमान छूती कीतमों पर सवाल उठाया था. अब उनकी चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं. अमिताभ ने 2012 में बढ़ी तेल की कीमतों पर ट्वीट किया था कि मुंबईकर कारों को जलाने की सोच रहे हैं. एक ट्विटर यूज़र्स ने बच्चन के इस ट्वीट को अब रीट्वीट करते हुए पूछा कि वो अपनी कार को कब आग लगा रहे हैं? अनुपम खेर ऐसे ही एक ट्वीट के लिए घिरे. एक यूज़र्स ने उनसे पूछा कि क्या उनका ड्राइवर अभी भी लेट आता है. दरअसल, खेर ने 2012 में तेल की कीमतो ंपर चुटकी लेते हुए कहा था कि उनके ड्राइवर ने अपनी बाइक बेच दी और इसी वजह से उसे आने में देर हो जाती है. बता दें कि भारत के मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए लीटर से महंगा बिक रहा है.

Anupam KherPetrol Price TodayPetrol price riseAMITABH BACHCHANAkshay KumarTwitter

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब