मेघालय: मुख्यमंत्री Conrad Sangma के घर पर फेंके गए पेट्रोल बम, घटना में कोई हताहत नहीं

Updated : Aug 16, 2021 14:05
|
ANI

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा (Conrad Sangma) के आवास पर रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल बम (Petrol Bomb) फेंक दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि घटना रविवार रात करीब सवा दस बजे हुई. हालांकि घर पूरी तरह से खाली होने के कारण जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पहली बोतल परिसर के अगले हिस्से में, जबकि दूसरी बोतल पिछले हिस्से में फेंकी गई. हालांकि, चौकीदार ने आग तुरंत बुझा दी. पूर्व विद्रोही नेता की मौत के बाद शिलांग में अशांति और विरोध-प्रदर्शनों का दौर जारी है और यहां दो दिन का कर्फ्यू लगा दिया गया है.

इस बीच मेघालय के गृह मंत्री लखमेन रिंबुई ने शिलांग में एक पूर्व उग्रवादी को पुलिस द्वारा गोली मारने के मामले में हुई हिंसा के बीच इस्तीफा दे दिया है.

यह भी पढ़ें: Meghalaya Violence: शिलांग में हिंसा के कारण 17 अगस्त तक लगा कर्फ्यू, गृहमंत्री ने दिया इस्तीफा

MeghalayaConrad Sangma

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या