सोमवार को दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर पहली प्राथमिकता पढ़ाई, दवाई, सिंचाई व कमाई होगी. राज्य के लोग इन्हीं चीजों को लेकर पलायन कर रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि बेरोजगारों को काम मिलेगा. गरीबों को मुफ्त दवा मिलेगी. बच्चों की पढ़ाई की समुचित व्यवस्था की जाएगी. किसानों के खेतों में सिंचाई का प्रबंध किया जाएगा. दूसरे चरण में महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव भी मैदान में हैं. वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता इस बदलाव की सुनामी में पढ़ाई, कमाई और महंगाई के मुद्दे को ध्यान में रखकर वोट डालेंगे. तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव की भी किस्मत दांव पर है. तेजस्वी यादव राघोपुर से मैदान में हैं और तेजप्रताप यादव हसनपुर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.