Sonu Sood Income Tax Survey: सोशल मीडिया पर सोनू सूद के यहां इनकम टैक्स 'सर्वे' लगातार हॉट टॉपिक है, ट्रेंडिंग है. दरअसल, बुधवार को कोरोना काल में गरीबों के रियल हीरो साबित हुए Sonu Sood के घर और उनसे जुड़ी 5 और जगहों पर इनकम टैक्स की टीम सर्वे करने पहुंच गई. बस फिर क्या था, सरकार की इस कार्रवाई से नाराज लोगों ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर पर जमकर भड़ास निकाली.
Sonu Sood: एक्टर के घर IT 'सर्वे' पर भड़की AAP, कहा- ये शर्मनाक है और जनता सब देख रही है
अरुण नाम के यूजर ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा- सोनू सूद पर income tax की रेड के लिए धन्यवाद मोदी जी.
एक और यूजर अनुज मिश्रा लिखते हैं- मोदी जी ना मदद करेंगे, न करने देंगे.
वहीं, रामकेश मीणा नाम के यूजर्स ट्विटर पर छिड़ी इस डिबेट को अलग लेवल पर ले गए. उन्होंने लिखा- ये हैं अच्छे दिन ,,जहां समाज में जहर घोलने वाली फ्लॉप एक्ट्रेस कंगना रनौत को Y सिक्योरिटी,,, और असहाय/गरीब लोगों की मदद वाले सोनू सूद के घर पे रेड पड़ती है.
तो स्वाति मिश्रा नाम की यूजर ने लिखा- इस बात की जांच तो होनी ही चाहिए कि जब सब संसाधन होते हुए सरकार लोगों की मदद नहीं कर रही थी, तो सोनू सूद ने कैसे मदद करके सरकार को बदनाम किया!
Sonu Sood के घर पहुंची Income Tax की टीम, उनसे जुड़े 5 और जगहों का भी किया 'सर्वे': सूत्र