Pegasus: IT मंत्री ने 'जासूसी' रिपोर्ट को बताया साजिश, TMC सांसद ने स्टेटमेंट छीन कर फाड़ा

Updated : Jul 22, 2021 17:49
|
Editorji News Desk

संसद के दोनों सदनों में Pegasus जासूसी कांड पर बवाल जारी है. गुरुवार को राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसदों ने उस समय भारी हंगामा किया जब IT मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) पेगसस मामले पर स्टेटमेंट देने के लिए खड़े हुए. विपक्ष का कहना है कि इतने गंभीर मुद्दे पर सरकार गलत बयानी कर मामले को दबाने में जुटी है. इसका विरोध करते हुए TMC सांसद शांतनु सेन (santanu sen) ने आईटी मंत्री के हाथ से स्टेटमेंट का पेपर छीन कर उसे फाड़ डाला. इस हंगामे के बाद राज्यसभा शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई. आपको बता दें कि बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने हाल ही में एक सभा में सरेआम कहा है कि उनके पास टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के सारे कॉल रिकॉर्ड हैं. 

Pegasus spy case: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पेगासस जासूसी केस, याचिका में SIT से जांच की मांग

वहीं, पेगासस मामले पर राज्यसभा में बात रखते हुए आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने मीडिया रिपोर्ट पर सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि संसद सत्र से एक दिन पहले पेगासस मामले पर प्रेस रिपोर्ट आना सिर्फ संयोग नहीं हो सकता. ये भारतीय लोकतंत्र और इसकी संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश प्रतीत होती है. वहीं इजरायली कंपनी पेगासस के खिलाफ इजरायल सरकार ने भी जांच का आदेश दिया है. 

Rajya SabhaPegasusTMC MPIT MinisterAshwini Vaishnawsantanu senPegasus spyware

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'