मंगलवार को पटना में इंडिगो एयरलाइन्स के एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. फिलहाल अब तक कोई हत्यारा पकड़ा नहीं गया है. इस बीच शुक्रवार को रूपेश सिंह के भाई नंदेश्वर सिंह ने हत्याकांड की जांच CBI से कराने की मांग की है. नंदेश्वर सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 48 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी करने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. नंदेश्वर सिंह ने बिहार सरकार से अपनी भाभी के लिए सरकारी नौकरी की मांग की है.