यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 26 जनवरी को लेकर DMRC ने लिए ये बड़े फैसले

Updated : Jan 24, 2021 13:53
|
Editorji News Desk

26 जनवरी के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने अपनी सेवाओं में कुछ तब्दीलियां की हैं. DMRC के मुताबिक हुडा सिटी सेंटर और समयपुर बादली के बीच चलने वाली मेट्रो लाइन पर 26 जनवरी को आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी. इसके अलावा गणतंत्र दिवस पर दोपहर 12 बजे तक केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट भी नहीं होगा. हालांकि यात्री केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर लाइन 2 और लाइन 6 के बीच ट्रेनें इंटरचेंज कर सकते हैं. वहीं 26 जनवरी को पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर भी सुबह पौने नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश और निकास बंद रहेंगे. साथ ही मेट्रो की सभी पार्किंग भी 25 जनवरी की सुबह छह बजे से अगले दिन दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी. DMRC के मुताबिक ये कदम सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर उठाये गए हैं.

Decisionpassengersदिल्ली मेट्रोRepublic Day 2021फैसलाDMRCsecurityमेट्रो

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या