Prime Minister Narendra Modi ने देशभर में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ यानी Partition Horrors Remembrance Day के तौर पर मनाने का ऐलान किया है. शनिवार को उन्होंने इस बारे में ट्वीट किया और लिखा कि बंटवारे के दौरान लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में यह दिन मनाया जाएगा.
Independence day से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद
अपने ट्वीट में पीएम ने लिखा कि- देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता. नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी. उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जाएगा.
पीएम ने जोड़ा कि यह दिन हमें ना केवल आपसी भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना को खत्म करने के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी.