facebook के अधिकारियों की आमने-सामने पेशी पर अड़ी IT मामलों की समिति, कहा- टीकाकरण भी करवाएंगे उपलब्ध

Updated : Jun 20, 2021 09:03
|
Editorji News Desk

फेसबुक (facebook) के अधिकारियों के साथ आमने सामने बैठकर मीटिंग करने को लेकर IT मामलों (Parliamentary Committee on IT) की स्थायी संसदीय समिति के अध्यक्ष शशि थरूर (Shashi Tharoor) अड़ गए हैं. थरूर ने कहा है कि वो फेसबुक के अधिकारियों को टीका लगवाने का पर्याप्त समय देंगे, लेकिन मीटिंग ऑनलाइन नहीं होगी. वहीं दूसरी तरफ फेसबुक के प्रतिनिधि शारिरिक रूप से पेशी के लिए आनाकानी कर रहे हैं और ऑनलाइन पेशी की बात कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसबुक ने अपने अधिकारियों को कोरोना की दूसरी लहर देखते हुए व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात करने से मना किया. बता दें कि संसद की समिति के सामने Twitter के अधिकारी भी पेश हुए हैं, जहां उनको याद दिलाया गया कि उनको भारत में कानून का पालन करना ही होगा.

अब थरूर की अध्यक्षता वाले पैनल ने कहा है कि फेसबुक अमुक अधिकारियों की सूचि भेजे और समिति अधिकारियों के टीकाकरण का इंतजाम करेगी. साथ ही समिति के सामने पेश होने के पर्याप्त समय भी देगी.

FacebookIT Rules 2021Shashi Tharoor

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?