संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है. इस सेशन में सरकार का ध्यान वित्त विधेयक समेत कई दूसरे विधेयकों को पारित करवाने पर रहेगा.इन सबके बीच विपक्ष और खासकर कांग्रेस पेट्रोल डीज़ल की कीमतों के मद्देनज़र सरकार को घेरने की रणनीति बना चुकी है. बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस संसद के दोनों सदनों में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस जा सकती है. ये सत्र वैसे तो आठ अप्रैल को खत्म होगा लेकिन चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में चुनावों को देखते हुए बजट सत्र में कटौती की जा सकती है, हालांकि कांग्रेस ने पहले ही साफ कर दिया है कि वो सत्र में कटौती का विरोध करेगी. सरकार ने जिन विधेयकों को सूचीबद्ध किया है उनमें पेंशन निधि नियामक एवं विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, राष्ट्रीय वित्त पोषण अवसंरचना
और विकास बैंक विधेयक, विद्युत (संशोधन) विधेयक, क्रिप्टो करेंसी एवं आधिकारिक डिजिटल मुद्रा नियमन विधेयक शामिल हैं.