पंड्या और राहुल को महंगे पड़े 'विवादित बोल', BCCI ने लगाया जुर्माना
Updated : Apr 20, 2019 16:02
|
Editorji News Desk
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल पर BCCI के लोकपाल डी. के जैन ने 20-20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. दोनों क्रिकेटरों पर ये जुर्माना टीवी चैट शो कॉफी विद करण में विवादास्पद बयान देने को लेकर लगाया गया है. पंड्या और राहुल को लोकपाल ने ड्यूटी पर शहीद हुए अर्धसैनिक बलों के 10 जवानों की विधवाओं को एक-एक लाख रुपये जुर्माने के रूप में देने को भी कहा है. इसके अलावा उन्हें ब्लाइंड क्रिकेट के प्रचार के लिए बनाए गए फंड में भी 10-10 लाख रुपये देने का आदेश दिया गया है.
Recommended For You