Panchjanya-Infosys Row: निर्मला सीतारमण बोलीं- लेख के जरिए इंफोसिस पर इस तरह के कमेंट की जरूरत नहीं थी

Updated : Sep 14, 2021 22:41
|
Editorji News Desk

Nirmala Sitharaman ने पाञ्चजन्य (Panchjanya) में छपे लेख में दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) को 'राष्ट्र-विरोधी' कहे जाने का विरोध किया है. एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में केंद्रीय वित्त मंत्री बोलीं कि- जो लिखा गया वो सही नहीं था और इस तरह के कमेंट्स की जरूरत नहीं थी. उन्होंने अपने बयान में आगे जोड़ा कि संघ से जुड़े लोगों ने भी बयान देकर लेखक के विचारों से खुद को दूर किया है और लेख के जरिए इस तरह की प्रतिक्रिया बिल्कुल भी सही नहीं थी. सीतारमण बोलीं के सरकार और इंफोसिस मिलकर काम कर रहे हैं और पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों के बाबत उन्होंने खुद दो बार नंदन नीलेकणि (Nandan Nilekani) से बात की है.

आपको बता दें कि इंफोसिस ने भारत सरकार के लिए नया आयकर पोर्टल तैयार किया था जिसमें समय समय पर तकनीकी खामियां आ रही थीं. इसी से नाराज हो कर पाञ्चजन्य में एक लेख छापा था जिसमें इंफोसिस की आलोचना की गई थी और ये आरोप लगाया था कि कंपनी के 'राष्ट्र विरोधी' ताकतों से संबंध हैं. हालांकि RSS ने खुद को इस लेख और मैगजीन दोनों से अलग कर लिया था.

ये भी पढ़ें: Zomato COO Resigns: जोमैटो के COO गौरव गुप्ता का कंपनी से इस्तीफा, धड़ाम हुए शेयर 

InfosysPanchjanyaPanchjanya-Infosys RowFinance MinisterNirmala sitharamanRSS

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?