Pakistan Stadium: पाकिस्तान के स्टेडियम में उगाई जा रही सब्जियां, शोएब अख्तर ने जताई हैरानी

Updated : Aug 19, 2021 23:22
|
Editorji News Desk

Pakistan Stadium: पाकिस्तान के क्रिकेट स्टेडियमों का बुरा हाल है, तस्वीरों में ये जो खेत आप देख रहे हैं, दरअसल ये क्रिकेट स्टेडियम हुआ करता था. इस स्टेडियम का नाम है खानेवाल स्टेडियम (Khanewal Cricket Stadium), ये पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में क्रिकेट को प्रमोट करने और लोकल टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए करोड़ो की लागत से बनाया गया था. लेकिन पाकिस्तान के ARY न्यूज चैनल ने जैसे ही ये शॉकिंग तस्वीरें दिखाईं, ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. खानेवाल स्टेडियम में अब खेती हो रही है, गेंद और बल्ले के बीच मुकाबले की बजाय यहां कद्दू और मिर्ची में टक्कर हो रही है. 

Cristiano Ronaldo: न्यूज चैनलों पर भड़के हुए हैं दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो, खबरों को बताया 'अपमानजनक'

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स क्रिकेट स्टेडियम की इस बदहाली से मायूस हैं, शोएब अख्तर ने भी हालात पर निराशा जताई है. वैसे एक पूर्व क्रिकेटर के पीएम रहते पाकिस्तान के स्टेडियम का ये हाल हैरान करने वाला है. 

दरअसल 2009 में श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान में कोई भी अंतरराष्ट्रीय टीम नहीं गई, हाल ये है कि PCL यानि पाकिस्तान क्रिकेट लीग भी UAE में होता है. नतीजा PCB कंगाल है और देशभर में स्टेडियमों का बुरा हाल है. वैसे PCB की उम्मीद जगी है, अब 12 साल बाद सितंबर में न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान का दौरा जो करने वाली है. 

 

Pakistan stadiumImran khanShoib akhtarcricketvegetables

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video