पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और विपक्ष में घमासान जारी है. इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और पाकिस्तान मुस्लिम-लीग- नवाज़ की उपाध्यक्ष मरियम नवाज़ ने बड़ा ऐलान किया है. मरियम ने कहा है कि 11 पार्टियों वाला विपक्षी गठबंधन- पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट आज एक बड़ा फैसला लेने वाला है उन्होंने कहा है कि इमरान सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ सभी विपक्षी नेता एक साथ असेंबली से इस्तीफा दे सकते हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मरियम मे कहा कि आपको हर हाल में हमारे साथ रहना है.