शुक्रवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने PoK पहुंच कर LoC का दौरा किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान उनके साथ पाकिस्तानी आर्मी चीफ कमर बाजवा, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और कश्मीर मसले पर बनाई गई कमेटी के चेयरमैन भी मौजूद थे. इमरान ने सीमा की स्थिति का जायजा लिया और वहां तैनात अपने सैनिकों से बात की. पाकिस्तान की ओर से इमरान के इस दौरे को 'कश्मीर आवर' से भी जोड़ा गया. दरअसल कश्मीर से थोथी हमदर्दी दिखाने के लिए पाकिस्तान हर शुक्रवार को कश्मीर आवर मनाता है जिसमें लोग कश्मीर के लिए एक साथ खड़े होते हैं.