सिर्फ 1 सीट का दांव खेलते हुए ममता ने मोदी को ललकारा, कहा- 20 क्या 120 रैलियां कर लें जीतेंगे हम ही

Updated : Mar 05, 2021 19:11
|
Editorji News Desk

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों का ऐलान करते हुए शुक्रवार को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने पीएम मोदी और अमित शाह को भी चुनौती दी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब ममता से मोदी की बंगाल में होने वाली 20 रैलियों पर सवाल हुआ, तो बंगाल की सीएम ने कहा कि पीएम मोदी 20 क्या चाहें तो 120 रैलियां कर लें, हम अंतक तक लड़ेंगे और जीतेंगे. टीएमसी प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बंगाल में चाहे 8 चरण में चुनाव हों या फिर 294 चरणों में, मोदी और अमित शाह बंगाल में नहीं जीत सकते. ममता यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने ये भी कहा कि बंगाल में चाहे कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की फोर्स ही मोदी सरकार क्यों ना लगा दे जीत तो TMC की ही होगी. आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने उम्मीद के उलट सिर्फ नंदीग्राम से ही चुनाव लड़ने का फैसला लिया है, जबकि पहले माना जा रहा था कि वो अपनी परंपरागत भवानीपुर सीट से भी चुनाव लड़ेंगी. 

नरेंद्र मोदीममता बनर्जीWest Bengalपश्चिम बंगालपीएम मोदीMamata Banerjeeबीजेपीबंगाल चुनावBengal Election 2021Trinamool CongressटीएमसीBJPTMCअमित शाहतृणमूल कांग्रेस

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'