Orphaned In Corona: कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को मिलेगा 5 लाख का बीमा, सरकार का ऐलान

Updated : Aug 05, 2021 12:28
|
Editorji News Desk

देश कोरोना की पहली और दूसरी लहर में भयंकर त्रासदी झेल चुका है...अब केन्द्र सरकार (Central Government) ने कोरोना से अनाथ होने वाले बच्चों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) का ऐलान किया है. जिसके तहत 18 साल की आयु तक के उन बच्चों को 5 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा (Free Health Insurance) दिया जाएगा, जो कोविड -19 महामारी के कारण अनाथ हो गए हैं.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इसके प्रीमियम का भुगतान पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) के जरिए किया जाएगा. अनुराग ने अपने ट्वीट में लिखा कि कोविड से प्रभावित बच्चों के देखभाल हेतु उठाए कदमों के तहत ऐसे बच्चों को आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा.
बता दें कि बच्चों के लिए PM-CARES योजना 29 मई, 2021 को पीएम मोदी ने ही शुरू किया था. इसका उद्देश्य उन बच्चों की सहायता करना है, जिन्होंने मार्च से शुरू होने वाली अवधि के दौरान कोविड -19 महामारी में अपने माता-पिता, किसी कानूनी अभिभावक या दत्तक माता-पिता या जीवित माता-पिता दोनों को खो दिया है.

corona in indiaHealth Insurancechild healthcentral goverenment

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?