फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू के ठिकानों पर इनकम टैक्स रेड को बहुत से नेताओं ने सरकार द्वारा बदले की कार्रवाई बताया है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने लिखा - पहले तो IT, CBI, ED को इस सरकार ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को बदनाम करने के लिए जॉब पर लगाया था. पर अब तो ये नाजी सरकार उन सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और कलाकारों को भी धमका रही है जो सच को सच कहते हैं. ये शर्मनाक है.
तो वहीं महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री अशोक चव्हाण और नवाब मलिक ने कहा कि ऐसा मोदी सरकार बदला लेने के लिए कर रही है क्योंकि ये सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहते हैं. वहीं शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर लिखा- उम्मीद है कि हमारे देश का आयकर विभाग जल्द ही बंधुआ गुलामी की स्थिति से बाहर आएगा. ऐसी ही उम्मीद ईडी और सीबीआई से भी है.
हालांकि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि हर मामले को राजनीति से जोड़कर देखना गलत है.