गलवान में सिर्फ 4 चीनी सैनिक मारे गए? ये सवाल पूछने वाले 3 चीनी पत्रकार गिरफ्तार

Updated : Feb 22, 2021 23:11
|
Editorji News Desk

गलवान में चीनी सौनिकों की मौत के सरकारी आंकड़े पर सवाल उठाने के जुर्म में चीन सरकार ने अपने ब्लॉगर्स और पत्रकार को अरेस्ट किया है. द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन ब्‍लॉगर्स को गिरफ्तार किया गया है उनमें एक खोजी पत्रकार और द इकॉनामिक ऑब्‍जर्बर के पूर्व जर्नल‍िस्‍ट क्यू जिमिंग (Qiu Ziming) भी शामिल हैं. चीन ने कहा है कि इन ब्लॉगर्स ने गलवान में मारे गए चीनी सैनिकों का अपमान किया है. आपको बता दें कि जून 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में कोई नुकसान ना होने का दावा करने वाले चीन ने हाल ही में माना कि उस झड़प में उसके भी 4 सैनिक मारे गए थे, हालांकि रूसी समाचार एजेंसी ताश ने तब कहा था कि झड़प में 45 चीनी सैनिक भी हताहत हुए थे, तो अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उस झड़प में चीन के कम से कम 35 सैनिक मारे गए थे. 

 

ArrestGalwan ValleyjournalistChineseDataChinaGalwan

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?