सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कोरोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है. CBI ने इस मामले में एक प्राइवेट कंपनी और इसके निदेशकों के खिलाफ केस दर्ज किया है. खबर है कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ करीब 134.43 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई है. जानकारी के मुताबिक CBI ने गुजरात के गांधीधाम में स्थित High Pressure Technologies Pvt. Ltd से जुड़े लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इन सभी पर Union Bank को 134.43 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है. CBI ने आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है. इस छापेमारी के दौरान CBI को घोटाले से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं.