दिल्ली और उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में अभी जनवरी के आखिरी दिन तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान अभी और नीचे जा सकता है वहीं शीतलहर भी चलने की आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान के लगभग 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में घने से बेहद घना कोहरा भी छा सकता है.पश्चिम व उत्तर-पश्चिम से चलने वाली हवाओं से दिल्ली में ठिठुरन बढ़ने और तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.