सोनिया, मायावती को भारत रत्न देने की मांग पर जानें नीतीश ने क्या कहा

Updated : Jan 06, 2021 19:19
|
Editorji News Desk

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और बीएसपी सुप्रीमो मायावती को भारत रत्न दिए जाने की मांग पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. बुधवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि यूं तो सबको अपनी मांग रखने का अधिकार है, लेकिन पहले तो इनकी सरकारें थीं तब ही दिलवा देते अब क्यों मांग रहे हैं. दरअसल मंगलवार को कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने ट्वीट कर मायावती और सोनिया गांधी को भारत रत्न देने की मांग की थी. रावत ने कहा था कि सोनिया को नारीत्व का गौरवशाली स्वरूप माना जाता है जबकि मायावती ने सालों पीड़ित शोषित लोगों के मन में एक विश्वास का संचार किया है. ऐसे में दोनों को इस साल भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए. 

MayawatiNitishBharat RatnaSonia gandhi

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'