भारत में एक बार फिर से कोरोना के मामलों को बढ़ता देख न्यूजीलैंड(New Zealand) की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न(Prime minister Jacinda ardern) ने भारत से आने वाले सभी यात्रियों पर अस्थायी पाबंदी लगा दी है. इसमें न्यूजीलैंड के नागरिक भी शामिल हैं. ये पाबंदी 11 अप्रैल से 28 अप्रैल तक के लिए लागू होगी.
न्यूजीलैंड की स्थानीय मीडिया के मुताबिक भारत से आने वाले यात्रियों में से कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं. बता दें कि न्यूजीलैंड में फिलहाल कोरोना के केवल 2,531 मामले हैं. इससे पहले एक वक्त पर सबसे पहले इसी देश ने खुद को कोरोना से मुक्त बताया था. हालांकि एक बार फिर से कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार सचेत हो गई है.