Gujarat में नई E-Vehicle पॉलिसी का ऐलान, 2 लाख वाहनों के लिए दी जाएगी ₹870 करोड़ की सब्सिडी

Updated : Jun 23, 2021 00:08
|
Editorji News Desk

गुजरात सरकार (Gujarat government) ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों (e-vehicle policy) को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. मंगलवार को गुजरात सरकार ने अपनी नई ई-व्हीकल पॉलिसी (New E-Vehicle Policy) की घोषणा की है. इस योजना के तहत राज्य सरकार अगले चार सालों में दो लाख इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 870 करोड़ रुपये की सब्सिडी (870 crore subsidy) देगी. गुजरात की नई E-Vehicle पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर 20 हजार, 3-व्हीलर पर 50,000 और इलेक्ट्रिक 4-व्हीलर पर 1.5 लाख रुपए तक सब्सिडी मिलेगी. इस पॉलिसी के तहत गुजरात में इस चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए 10 लाख रुपए की सब्सिडी मिलेगी. गुजरात में अब तक 250 चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी मिली है. राज्य में 1 साल में और 250 चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना है. बता दें कि दुनियाभर में ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी से इलेक्ट्रीकरण हो रहा है. भारत भी प्रदूषण को रोकने के इस दिशा में काफी तेजी से कार्य कर रहा है.

VehicleGujarat governmentSubsidy

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study