ICMR की स्टडी में नया दावा, Corona से ठीक हो चुके लोगों को नहीं होगी Second Dose की जरूरत

Updated : Jun 24, 2021 17:42
|
Editorji News Desk

कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से उबर चुके लोगों को कोविशील्ड का दूसरा डोज (Vaccine Second Dose) लेने की जरूरत नहीं होगी. इस बात का खुलासा ICMR नॉर्थईस्ट और असम मेडिकल कॉलेज की एक स्टडी में हुआ है. स्टडी से पता चला है कि पहले संक्रमित हो चुके लोगों में वैक्सीन का एक डोज भी पर्याप्त इम्यून प्रतिक्रिया तैयार करने में सक्षम है. जानकारों ने अनुमान लगाया है कि इससे देश में वैक्सीन की कमी की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्ट्स ने 18 और 75 साल के महिला और पुरुषों की स्टडी की थी. स्टडी के दौरान IgG एंटीबॉडीज का तीन तरह के समय पर अनुमान लगाया गया था,  वैक्सीन लेने से पहले, पहला डोज लेने के 25-35 दिन बाद और दूसरा डोज लेने के 25-35 दिनों के बाद.

इस दौरान रिसर्चर्स  ने पाया कि उन लोगों में IgG एंटीबॉडी टाइट्रे खासतौर से ज्यादा था, जो पहले संक्रमित हो चुके थे और वैक्सीन का सिंगल डोज ले चुके हैं. स्टडी में कुल 121 लोग शामिल थे. IgG दरअसल वो पैमाना है जिससे एक शख्स के इम्युनिटी लेवल के बारे में पता चलता है.

ICMRCORONA VACCINEsecond dose.

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?