केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने कोरोना के इलाज को लेकर गाइडलाइंस (New Covid Treatment Guidelines) में बदलाव किया है. अब बिना लक्षण वाले और हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए Antipyretic यानि बुखार और Antitussive यानि कोल्ड को छोड़कर बाकी सभी दवाओं को हटा दिया गया है. 27 मई को जारी हुए DGHS के नए निर्देश में कहा गया है कि ...
- कोई एंटीबायोटिक नहीं लें जैसे Doxycycline, azithromycin वगैरह
- एंटी फ्लू दवा Favipiravir जैसे Fabiflu वगैरह भी लेने की जरूरत नहीं
- Ivermectin और Hydroxicloroquin के इस्तेमाल पर भी रोक
- मल्टी विटामिन या जिंक की गोली की भी जरूरत नहीं
- Asymptomatic मरीज सिर्फ बुखार और कोल्ड की दवाएं लें
- जरूरी न होने पर मरीजों को HRCT कराने की सलाह न दें
- भाप लेने से कोई फायदा नहीं, इसे हटाया गया
- हल्के मामलों में बुखार और ऑक्सीजन लेवल घर पर ही मॉनिटर करें
- अच्छा खाना खाएं, खूब पानी पीएं और पॉजिटिव रहें
- ऐसे मरीजों को दूसरा टेस्ट कराने की भी जरूरत नहीं
हालांकि ये 17 मई की ICMR गाइडलाइन से अलग है, क्योंकि ICMR ने अपनी गाइडलाइंस में आइवरमेक्टिन और हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन लेने की सलाह दी थी.