एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor)और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से अलग रहती हैं. खुद के अकेले रहने पर बात करते हुए नीतू ने इसकी वजह बताई. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें अपनी प्राइवेसी पसंद है. नीतू कपूर ने कहा, ' मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे अपनी लाइफ में बिजी रहें. मैं उनसे कहती हूं कि मेरे दिल में रहो, मेरे सिर पे मत चढ़ो.' नीतू ने ये भी कहा कि 'उन्हें इसी तरह जीने का अंदाज पसंद है.'