Tokyo Olympics में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले Neeraj Chopra लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही मे उन्होंने एक इंटरव्यू में एक किस्सा शेयर किया था. इसमें पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम की ओर से उनके जैवलीन को लेने की बात कही गई थी, इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ था. अब गुरुवार को नीरज चोपड़ा ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखा है.
ट्विटर पर वीडियो जारी करते हुए नीरज ने कहा कि थ्रो फेंकने से पहले हर कोई अपना जैवलिन वहां रखता है. ऐस में कोई भी प्लेयर जैवलिन को उठा सकता है और अपना अभ्यास कर सकता है, ये एक रूल है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है. चोपड़ा ने कहा कि अरशद अपनी प्रैक्टिस कर रहे थे कि फिर मैंने अपना जैवलिन मांगा.
नीरज ने ये भी कहा कि मेरा सहारा लेकर लोग इसका मुद्दा बना रहे हैं जो कि गलत है. खेल सभी को मिलकर चलना सिखाता है, सभी खिलाड़ी आपस में प्यार करते हैं तो कोई भी बात ऐसी ना करें, जिससे हमको कोई ठेस पहुंचे.
ये भी पढ़ें: US Open: टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने चोट के चलते US ओपन से वापस लिया नाम