Neeraj Chopra के कोच की हुई छुट्टी, क्या सिस्टम पर सवाल उठाने की मिली सजा?

Updated : Sep 14, 2021 12:44
|
Editorji News Desk

भारत में खेलों को लेकर खेल फेडरेशन कई बार कई ऐसे फैसले कर लेते हैं जो आसानी से समझ नहीं आते. अब कुछ ऐसा ही हुआ है जर्मनी के महान जवेलिन खिलाड़ी और भारत के नेशनल कोच उवे हान (Uwe Hohn) के साथ. जिनकी कोचिंग में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने भारत को ओलंपिक गोल्ड दिलाया अब भारतीय एथलेटिक्स महासंघ यानी AFI ने उन्हें नेशनल जेवलिन कोच पद से हटा दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि इसके पीछे की वजह टोक्यो ओलंपिक से पहले उवे हान द्वारा सिस्टम की आलोचना करना है.

हालांकि AFI का कहना है कि उवे हान के प्रदर्शन से वे खुश नहीं थे. ये बात इसलिए गले नहीं उतरती क्योंकि खुद नीरज चोपड़ा खुद अपनी सफलता का क्रेडिट उवे की कोचिंग को दे चुके हैं.

ये भी पढ़ें:  क्या T20 वर्ल्ड कप के बाद Virat Kohli को हटाकर Rohit Sharma को बनाया जाएगा कप्तान? देखें BCCI का जवाब

बता दें कि 59 साल के उवे एक मात्र ऐसे खिलाड़ी थे, जो 100 मीटर से अधिक तक भाला फेंक सकते हैं. दूसरी तरफ AFI प्‍लानिंग कमिशन चीफ ललित के भानोट का कहना है कहा कि नीरज चोपड़ा, शिवपाल सिंह और अन्‍नु रानी जैसे जेवलिन थ्रोअर उवे के साथ ट्रेनिंग नहीं करना चाहते थे. उन्‍होंने कहा कि क्‍लॉस एक्‍सपर्ट के रूप में कोच बने रहेंगे.

बता दें कि उवे ने टोक्यो ओलंपिक से पहले कहा था भारत में खिलाड़ियों की सुविधाओं और डाइट पर पूरा ध्यान नहीं दिया था. पता नहीं ऐसा नासमझी के कारण है या फिर कुछ और. तब उनके इस बयान पर खासा हंगामा हुआ था

Javelin throwOlympic GamesNeeraj Chopra

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video