Neeraj Chopra ने दिल्ली लौट कर अपने माता पिता से मिलते हुए अपना गोल्ड मेडल (Gold Medal) पहले मां और फिर पिता को पहनाया. ये भावुक कर देने वाला क्षण था और इस दौरान नीरज चोपड़ा के माता-पिता के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिली. नीरज चोपड़ा ने जब अपने पिता को गोल्ड मेडल पहनाया तो उन्होंने बेटे की पीठ थपथपाई. इसके बाद पिता ने मेडल को माथे से लगाया और बेटे को उसकी सफलता पर आशीर्वाद दिया.
मीडिया से बात करते हुए नीरज के पिता बोले कि ये मुकाम नीरज ने बड़ी मेहनत से हासिल किया है और गांव पहुंचने पर इसका जोरदार जश्न मनाया जाएगा. उनके मुताबिक पूरा गांव नीरज का इंतजार कर रहा है और नीरज ने सबकी उम्मीदों को पूरा किया है.