Neeraj Chopra's parents in flight: टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा का एक और सपना पूरा हो गया है. नीरज चोपड़ा ने अपने माता-पिता को पहली बार हवाई यात्रा पर लेकर गए. उन्होंने अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली से बैंगलुरु की यात्रा की. नीरज अपने माता-पिता के साथ फ्लाइट में बैठकर बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं.
इस पोस्ट में नीरज ने अपने माता पिता के साथ फोटो शेयर की हैं, जिसमें वो फ्लाइट में बैठे दिखाई दे रहे हैं. साथ ही नीरज ने अपनी पोस्ट में लिखा कि आज अपने माता-पिता को फ्लाइट पर बैठाकर उन्होंने अपनी जिंदगी का एक बहुत बड़ा सपना पूरा किया है. साथ ही नीरज ने इस मौके पर अपने फैंस और चाहने वालों का शुक्रिया भी अदा किया है.