शादी शुदा जीवन को मिले नए जीवन के बाद अदाकार नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी ने कहा है कि रिश्ते बनते बिगड़ते रहते हैं, उसका असर बच्चों पर नहीं पड़ना चाहिए. ये बातें उन्होंने मुंबई के एक डेली से कहीं. दरअसल, नवाज़ की पत्नी आलिया ने उनसे तलाक लेने का फैसला पलटने का मन बना लिया है. कोविड होने की वजह से आलिया आइसोलेशन में रहीं और इस दौरान नवाज़ ने दोनों बच्चों का ख़ूब ख़्याल रखा. इसी से आलिया का दिल पिघल गया. पिछले साल वो तलाक लेने की तैयारी में थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं करेंगी. इस पर नावज़ ने कहा कि उनकी प्राथमिकात उनके दोनों बच्चे हैं. आलिया और वो 10 साल से साथ हैं. अगर दोनों ने नहीं भी बनती तो इसका असर बच्चों पर नहीं पड़ना चाहिए.