बॉलिवुड ऐक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) अपनी इंडस्ट्री के उन साथियों पर गुस्सा करते नजर आए जो इस कोरोना महामारी के दौरान मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं और तस्वीरें, वीडियोज शेयर कर रहे हैं. नवाजुद्दीन ने एक वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा, 'कई फिल्मी हस्तियां इन दिनों मालदीव वकेशन पर हैं और अपने फोटोज शेयर कर रहे हैं. यह काफी शर्मनाक है क्योंकि इस समय दुनिया सबसे खराब स्थिति में हैं.
देश मंदी की चपेट में है, लोगों के पास खाने के लिए कुछ नहीं है और ऐसे में ये लोग पैसे फेंक रहे हैं. कुछ तो शर्म करो. इन लोगों ने मालदीव को तमाशा बना रखा है'