भारत के कई राज्यों में नवरात्रि को अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है. जहां बंगाल और असम जैसे पूर्वी प्रदेशों में दुर्गा माता की मूर्तियों की पूजा होती है, वहीं गुजरात में मिट्टी से बने बर्तन को पूजा जाता है. इस मिट्टी के बर्तन को गरबो कहते हैं.
उत्तर भारत में नवरात्रि को राम लीला से जोड़ा जाता है. दक्षिण भारत में नवरात्रि पर देवी-देवताओं की छोटी-छोटी मूर्तियां जुटाई जाती हैं.
दुनिया भर में बंगाल का दुर्गा पूजा महोत्सव बहुत मशहूर है पर उसके अलावा आप दुर्गा पूजा की भव्यता बिहार, झारखंड, और असम में भी पाएंगे