Navjot Singh Sidhu को मिलने लगा 'लोकल' सपोर्ट, गोल्डन टेंपल में पार्टी के 60 विधायक साथ दिखे

Updated : Jul 21, 2021 18:53
|
Editorji News Desk

Navjot singh Sidhu शुक्रवार को औपचारिक रूप से पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के अध्यक्ष का पद संभालेंगे. इस मौके पर राज्य इकाई ने पार्टी के तमाम बड़े नेताओं को न्योता दिया है जिसमें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt.Amarinder Singh) भी शामिल हैं. जानकारी मिली है कि सिद्धू कि ताजपोशी के दौरान हरीश रावत (Harish Rawat) समेत कई केंद्रीय नेता भी उपस्थित रह सकते हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल अभी भी यही है कि क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह इस मौके पर शरीक होंगे या नहीं.

इस से पहले बुधवार को नवजोत सिंह सिद्धू दल बल के साथ अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचे. कैप्टन खेमा अभी तक जो दावा करता रहा था कि सिद्धू को पार्टी के भीतर ही समर्थन प्राप्त नहीं है वो दावा दरबार साहिब में टूटता दिखाई दिया. पंजाब में कांग्रेस के 80 विधायक हैं और इनमें से करीब 60 गोल्डन टेंपल में सिद्धू के साथ नजर आए. इसके अलावा कई बोर्ड्स के चेयमैन और जिला अध्यक्ष भी सिद्धू के साथ मौजूद थे. हैरानी इस बात पर थी कि कैप्टन खेमे के भी कई नेता बुधवार को सिद्धू संग थे. हालांकि इस बात से अभी भी कोई इनकार नहीं कर रहा है कि पंजाब में कांग्रेस माने कैप्टन अब बीती बात हो गई है लेकिन कैप्टन का दायरा सिमटता नजर जरूर आ रहा है और दोनों नेताओं के बीच अगर खाई भरी नहीं गई तो कांग्रेस को ख़ासा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

Golden TemplePunjab CongressPunjab PoliticsNavjot Singh Sidhu

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'