Delhi को मिलेगी गर्मी से राहत, गुरुवार से राजधानी में होगी हल्की बारिश

Updated : Jul 08, 2021 00:00
|
Editorji News Desk

राजधानी दिल्ली(Heat wave in Delhi) के लोगों गुरुवार से गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक 8 जुलाई से 12 जुलाई तक हल्की बारिश(Rain in Delhi) होने वाली है. साथ ही दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और वो 35 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा. दिल्ली के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के 10 जुलाई तक आने का अनुमान लगाया गया है.

इसके अलावा IMD ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से चलने वाली नम पूर्वी हवाएं 8 जुलाई से पूर्वी भारत पर छाने लगेंगी. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई को हल्की से मध्य बारिश होने के आसार हैं. वहीं बात बिहार की करें तो उत्तरी बिहार में बाढ़ का कहर जारी है बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने भी हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया.

यह भी पढ़ें: Lambda variant: Delta के बाद अब लैम्बडा वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, अब तक 30 देशों में फैला

heatwaveDelhiRain

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या